फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sachin tops 400m race, Rahul tops long jump

Jaunpur News: 400 मीटर दौड़ में सचिन लंबी कूद में राहुल अव्वल

Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sachin tops 400m race, Rahul tops long jump
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रस्सा कशी में जोर आजमाइएस करते खिलाड़ी। संवाद
करंजाकला। सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरा युवा भारत जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के छह विकास खंडों में पूर्व में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और सद्भाव की भावना पैदा करते हैं। खिलाड़ियों को हार-जीत से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि निरंतर अभ्यास के जरिए आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत कार्यक्रम ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का काम कर रहा है, जिससे वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और नौकरी देकर उनका मनोबल बढ़ा रही है। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस और रस्साकशी के साथ ही बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कोमल कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आंचल कुमारी दूसरे और अंशु यादव तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल रेस में अंशिका यादव ने पहला, अंशिका यादव ने दूसरा तथा अंजनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में बीआरपी कॉलेज जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरैला उमरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सचिन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुनील कुमार दूसरे और राहुल गौतम तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में राहुल गौतम ने प्रथम, सचिन यादव ने द्वितीय तथा करन राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुफ्तीगंज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिरकोनी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed