फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sachin of Jaunpur slams Anil of Varanasi

जौनपुर के सचिन ने वाराणसी के अनिल को दी पटखनी

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sachin of Jaunpur slams Anil of Varanasi
केराकत। क्षेत्र के गोबरा गांव के अखाड़े पर चंद्र देवी पहलवान की स्मृति में सोमवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। सपा नेता नीरज पहलवान की ओर से आयोजित इस कुश्ती दंगल में जिले के अलावा गाजीपुर और वाराणसी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान जौनपुर उदयचंदपुर के सचिन ने वाराणसी के अनिल पहलवान पटकनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मल्हनी के विधायक लकी यादव , सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव , वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव पहलवान, केराकत पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ,संजय सरोज ने संयुक्त रूप से अखाड़े पर पहलवानों का हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ किया। कुश्ती में अरहक के दिनेश पहलवान ने कपिसा के राकेश पहलवान, अदल पहलवान नरायनपुर ने आजाद पहलवान वाराणसी को पटकनी दी। अतुल पहलवान नई बाजार व धीरज पहलवान अहरक वाराणसी, पंकज नरायनपुर व मक्खू कपिसा, जोगेंदर भुजाड़ी व दीपक कपिसा, नौशाद अहमद गाजीपुर व अमन सरैया जौनपुर, नीरज पतरहीं व अनिकेत नरायनपुर, सूरज सरैया व अखिलेश मुर्दहा वाराणसी, राजू कोनिया व सूरज वाराणसी, सोनू करमपुर गाजीपुर व आकाश वाराणसी, मिथिलेश गाजीपुर व मनीष चेवार आजमगढ़ एवं बृजेश वाराणसी व शुभगोविंदपुर जौनपुर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। हिंद केशरी लालजी पहलवान ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, मो. सादिक ,राजकुम सरोज आदि मौजूद थे। आयोजक नीरज पहलवान ने विधायक लकी यादव को गदा व तलवार देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed