फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sachin becomes the president of Raj College Students Union

सचिन बने राज कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष

Sun, 21 Jan 2018 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 21 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sachin becomes the president of Raj College Students Union
व‌िजेता
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया। सचिन कुमार यादव अध्यक्ष और सचिन यादव महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से उनके घर पहुंचाया। शहर में कहीं कोई विजय जुलूस नहीं निकाला गया। हालांकि चुनाव जीतने वाले छात्रनेताओं के समर्थकों ने कालेज के बाहर नारे जरूर लगाए। महामंत्री पद पर अरविन्द कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर अशोक गुप्ता निर्वाचित हुए। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ओझा ने बताया कि सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू की गई। शाम 5:30 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सचिन कुमार यादव ने 817 मत पाकर अपने निकट प्रतिद्वन्दी शनि मौर्य को 260 मतो से पराजित किया। शनि मौर्य को कुल 557 मत मिले। गगन प्रताप पाण्डेय ने 267 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर सचिन यादव ने 616 मत पाकर विजय हासिल की। अभिषेक कुमार मौर्य ने 361 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे । वहीं किशन वर्मा 262, गोविन्द गुप्ता 255 एवं मो.अहमद को 131 मत मिले। महामंत्री पद पर अरिवन्द कुमार यादव ने 594 मत पाकर निर्वाचित हुए। शुभम मौर्य 592 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें। जबकि मो. हमीद को 288 व शिवपूजन को 164 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पद अशोक गुप्ता ने 664 मत पाकर विजय हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे पवन कुमार को 522 मत मिले। अजीत यादव 449 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने चुनाव में सहयोग के लिए जताया आभार
जौनपुर। छात्र संघ चुनाव को सकुशल सम्पन्न होने पर
प्राचार्य डॉ. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी सहयोग करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ओझा, डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. अवधेश कुमार द्विवेदी, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. नीता सिंह, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. निशीथ सिंह, डॉ. मयानंद उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह डॉ. एसपी ओझा, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ, आशाराम, यादव, सुधाकर शुक्ला, डॉ. अनीता ंसिंह, डॉ. श्यामसुन्दर उपाध्याय, डॉ. गार्गी त्रिपाठी, डॉ. मधु पाठक, डॉ. उर्मिला सिंह, डॉ. मनोज तिवारी आदि के खिलाफ आभार व्यक्त किया।


पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी
जौनपुर। राज कालेज छात्र संघ का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महामंत्री पद के उम्मीदवार शुभम मौर्य नो दोबारा काउंटिंग की मांग की। शुभम के समर्थक भी दोबारा मतगणना करानी की मांग को लेकर हल्ला मचाने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र उग्र होते गए। इसपर पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। दरअसल महामंत्री पद पर अरिवन्द कुमार यादव 594 मत पाकर निर्वाचित हुए। शुभम मौर्य 592 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें महज दो मतों से चुनाव हारने पर शुभम ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। परिणा घोषित होने के बाद सभी ुप्रत्याशी बाहर आए और उनके समर्थकों को पता चला तो छात्र हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed