फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   saamaan khareedane ke lie logon kee dukaanon par lagee rahee bhaaree bheed

सामान खरीदने के लिए लोगों की दुकानों पर लगी रही भारी भीड़

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
saamaan khareedane ke lie logon kee dukaanon par lagee rahee bhaaree bheed
05- सब्जी मंडी रोड पर लगा भीषण जाम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एक ओर दो दिन की बंदी तो दूसरी ओर बकरीद व रक्षा बंधन का पर्व हैं। ऐसे में गुरुवार को शहर सहित ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सामानों को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दुकान खुलने से पहले ही लोग उसके सामने खड़े हो गए थे। दुकान खुलते ही लोग सामानों को खरीदने के लिए उमड़ पड़े। यह सिलसिला तब तक रहा, जब तक दुकानें खुली रही। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे थे। एक दुसरे से सटकर दुकानों से सामनों को खरीद रहे थे। लोगों की भीड़ के कारण शहर में भी जबरदस्त जाम लगा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को लाक डाउन घोषित किया गया है। इस दौरान दुकानें भी नहीं खुलेंगी। उधर एक अगस्त को बकरीद और तीन अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व है। ऐसे में लोगों को सामानों की खरीददारी करने के लिए मात्र गरूवार और शुक्रवार का दिन ही बचा था। इसी कारण से गुरूवार को सामानों की खरीददारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चाहे शहर का बाजार हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र का बाजार हो। सभी बाजारों में सामानों को ख्लोोरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई जल्द से जल्द सामानों को खरीद लेना चाह रहा था। जिससे दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, लाइनबाजार, बदलापुर पड़ाव, पुरानी बाजार, नईगंज आदि स्थानों पर सामानों को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ दुकानों पर लगी रही। लोग एक दुसरे से सटकर सामानों की खरीद कर रहे थे। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम भी लगा था। जिसमें फंसकर लोग परेशान हो रहे थे। घंटो मशक्कत के बाद तो लोग जाम से बाहर निकल पा रहे थे।
विज्ञापन

- सोशल डिस्टेंस की भी खूब उड़ी धज्जियां
जौनपुर। लोगों की दुकानों पर भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंस की भी खूब धज्जियां उड़ी। बिना सोशल डिस्टेंस रखे लोग सामानों को खरीद रहे थे। लोग एक दुसरे लोग सटकर सामान खरीद रहे थे। वहीं दुकानदार भी लोगों की भीउ़ के कारण लाचार रहे। वे फटाफट लोगों सामान देने का कार्य कर रहे थे। लगभग यह हाल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार तक रहा। हर जगह दुकानों पर लोग बिना सोशल डिस्टेंस रखे सामानों को खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed