फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Run cycling, save the environment

साइकिल चलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे

Thu, 22 Jun 2017 01:10 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 22 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Run cycling, save the environment
साइकिल यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : jaunpur
विश्व योग दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकल रैली निकाल कर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शहर से लेकर ब्लाक स्तर पर साइकल रैली निकाली गई। कार्यकर्त्ताओं ने चलाएंगे साइकल बचाएंगे पर्यावरण और शुद्ध रखेंगे वातावरण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विधायक पारसनाथ यादव ने पार्टी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस मौके पर श्याम बहादुर पाल, गजराज यादव, पूनम मौर्या, हिसामुद्दीन आदि मौजूद थे। उधर, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में शहर के वाजिदपुर तिराहे से रैली निकाली गई। शहर का भ्रमण करने के बाद जेसीज चौराहे पर रैली समाप्त हुई। सपा नेता डा. केपी यादव के मियापुर आवास से साइकल रैली निकली। जो कलेक्ट्रेट, रोडवेज, चहारसू चौराहा, कोतवाली, अटाला मस्जिद होते पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


धर्मापुर: अजय  त्रिपाठी के नेतृत्व में साइकल रैली निकाली जो  सेंवईनाला, करमहीं, रत्तीपुर, पौना, उत्तरगांवा, सरैया, पहेतिया, धर्मापुर का भ्रमण किया। केराकत: सपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान  के नेतृत्व में थानागद्दी बाजार से साइकल रैली निकाल कर बम्बावन, बांसबारी, उदयचन्दपुर, सिहौली चौराहे से केराकत पहुंचकर नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतहरिया/ मुंगराबादशाहपुर: पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइकल जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण कर सभी स्वस्थ रहने की नसीहत दी। बक्शा: सपा विधायक पारस नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकल चला कर योगाभ्यास किया। मई गांव से निकली साइकल यात्रा शिवगुलामगंज बाजार पहुंची। नौपेड़वा बाजार मई रोड पर पूर्व मंत्री मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने समापन किया।
जलालपुर: तिलकधारी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू व अमित यादव के नेतृत्व जलालपुर में रैली निकाली गयी। जलालपुर चौराहे से गोमटी मार्केट, ताला मझवार, सेहमलपुर, इजरी होते हुए जलालपुर वाई पास का भ्रमण किया।  


सिकरारा: जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के नेतृत्व में सुबह 6 बजे ही सिकरारा चौराहा पर भारी संख्या में कार्यकर्ता साइकल रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। पार्टी के निर्देश पर प्रतापगंज, गुलजारगंज, लाजीपार, बांकी, हसनपुर सतलपुर से ताहिरपुर गांव होते हुए पुन: सिकरारा चौराहा के बगीचे में नुक्कड़ सभा की। पर्यावरण बचाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाने की पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed