फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rumors spread through the Arogya Setu app

आरोग्य सेतु ऐप ने फैला दी अफवाह, लोग सहमे

Fri, 01 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rumors spread through the Arogya Setu app
मीरगंज। क्षेत्र के गोधना बाजार के पास आरोग्य सेतु ऐप पर आसपास के इलाके में तीन लोगों के कोरोना पीड़ित दिखाने पर इलाके के लोग सहम गए। इस बात की खबर बाजार भर में फैल गई तो दुकान और बैंकों पर लगी भीड़ अचानक कम होने लगी। सूचना पर डॉ बीएल यादव कोरोना निगरानी टीम के साथ गांव में पहुंचे। बाहर से आकर होम क्वारंटीन में रह रहे तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तीनों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग आरोग्य ऐप मे स्वपरीक्षण में सर्दी जुकाम होना बताया होगा जिसके कारण ऐप स्व परीक्षण में तीन लोगों को अस्वस्थ दर्शा रहा है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाह फैलाने से भी बचना चाहिए। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो स्वास्थ्य टीम को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed