फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ruckus over block pramukh chunav vandalized vehicles many injured in Jaunpur

जौनपुर: ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बवाल, गाड़ियों में तोड़-फोड़, कई घायल

Thu, 08 Jul 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 05:52 PM IST
सार

केराकत विधायक के प्रतिनिधि बुधवार की रात अपने घर पर कुछ लोगों के साथ भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कमलेश कुमारी के नामांकन को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन गाड़ियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी बादामा देवी के परिवार के लोग और उनके समर्थक पहुंच गए। जहां उन्होंने बीडीसी सदस्यों को घर बैठाने का आरोप लगाया था। इसके बाद मारपीट हो गई।

विज्ञापन
ruckus over block pramukh chunav vandalized vehicles many injured in Jaunpur
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के पहले ही दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर बवाल किया। बीडीसी सदस्यों को लेकर बुधवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से पांच लोग जहां घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। केराकत विधायक दिनेश चौधरी के प्रतिनिधि लाल प्रताप सिंह बुधवार की रात अपने गांव रेहटी में घर पर 11 बजे 10-12 लोगों के साथ बैठे थे। इनका दावा है कि वह गुरुवार को भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कमलेश कुमारी के नामांकन को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच आधा दर्जन गाड़ियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी बादामा देवी के परिवार के लोग और उनके समर्थक पहुंच गए। वह आरोप लगाने लगे कि लाल प्रताप सिंह ने बीडीसी सदस्यों को अपने घर में बैठाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus over block pramukh chunav vandalized vehicles many injured in Jaunpur
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान बादामा देवी के समर्थकों की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। वहीं घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इस संबंध में बादामा देवी के पति बेदी राम का कहना है कि उनके समर्थन बीडीसी सदस्यों से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि से कहासुनी हो गई। लोगों ने उनकी गाड़ियों को तो क्षतिग्रस्त कर दिया। उनके बेटे और भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। 

घटना की जानकारी होने पर मैं भी मौके पर पहुंचा, लेकिन लोगों ने मुझे भी दौड़ा लिया। वहीं इस संबंध में जलालपुर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed