फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rs 7.75 lakh grabbed in the name of land deed, case filed

Jaunpur News: जमीन बैनामा के नाम पर हड़पे 7.75 लाख रुपये, मुकदमा

Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.75 lakh grabbed in the name of land deed, case filed
खुटहन। लखनीपुर गांव में जमीन बैनामा करने के नाम पर एक चाचा ने अपनी भतीजी के 7.75 लाख रुपये हड़प लिए। शनिवार को भतीजी ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गांव निवासी श्रीकांत तिवारी की बेटी पिंकी तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके चाचा शशिकांत तिवारी अपने हिस्से की एक बीघा जमीन बेचने के लिए कह रहे थे। इसकी जानकारी होने पर भतीजी पिंकी ने कहा कि जमीन किसी और को न देकर हमारे नाम बैनामा कर दीजिए। सौदा 12 लाख रुपये में तय हो गया। पिंकी का आरोप है कि उसने उनके खाते में 7.25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से व 50 हजार रुपये नकद दिया। महीनों बीत जाने के बाद जब बैनामा लिखने की बात होती तो वे टालमटोल करने लगे। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगते। यह भी आरोप है कि मायके में उसके पिता के बनाए गए घर से भी उसे मारपीट कर भगा दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, 3 पर मुकदमा

शाहगंज। बडौना गांव निवासी युवक से जमीन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। युवक की शिकायत पर आईजी के आदेश पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी पप्पू ने आईजी वाराणसी को तहरीर देकर बताया कि बाजार आते- जाते आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी रविंद्र कुमार बिंद से जान पहचान हुई। रविंद्र ने अपने साथी विजय भान से उसकी मुलाकात करवाई। कुछ दिन बीत जाने के बाद उक्त लोगों ने एक जमीन का बैनामा करवाने की बात कही। उनकी बातों पर विश्वास कर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर क्षेत्र के दिपाईपुर गांव निवासी हरिमोहन बिंद के नाम के अकाउंट में 5 लाख रुपये भेज दिया। कुछ समय बीतने के बाद पीड़ित ने जमीन बैनामा कराने की बात कही और यह भी कहा कि अगर बैनामा नहीं करना है तो पैसे वापस कर दो। पीड़ित ने पैसे की मांग की तो आरोपियों ने इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध जालसाजी धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed