{"_id":"6a2720280a1df3444f088274","slug":"rs-141-lakh-swindled-via-animal-app-under-the-pretext-of-a-cheap-buffalo-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156668-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एनिमल एप पर सस्ती भैंस का झांसा देकर 1.41 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एनिमल एप पर सस्ती भैंस का झांसा देकर 1.41 लाख की ठगी
विज्ञापन
बरईपार। ऑनलाइन एप के जरिए सस्ती भैंस खरीदने का झांसा देकर दो लोगों से करीब 1.41 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने न सिर्फ पैसे ठगे, बल्कि विरोध करने पर पीड़ितों के साथ बेरहमी से मारपीट की, उन्हें निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी दीप कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे ने एक ''एनिमल एप'' (पशु खरीद-बिक्री एप) पर सस्ती भैंस बेचने का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने उन्हें कम कीमत पर अच्छी भैंस दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर दीप कुमार सिंह और उनके साथी चंद्रशेखर कुशवाहा 5 जून को जौनपुर के नौपेड़वा पहुंचे।
नौपेड़वा पहुंचने पर आरोपी दोनों पीड़ितों को पहले हरिपुर बाजार ले गए और फिर वहां से सुजानगंज के सुल्तानपुर गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां पहले से ही ठगों के अन्य साथी मौजूद थे। आरोपियों ने भैंस दिखाने के बहाने दोनों पीड़ितों को डरा-धमकाकर उनके खातों से ऑनलाइन माध्यम के जरिए करीब 1 लाख 41 हजार रुपये अज्ञात खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
जब पीड़ितों ने रुपये कटने के बाद भैंस देने की बात कही, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों को बेरहमी से पीटा, उन्हें निर्वस्त्र किया और मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस छीनाझपटी में पीड़ितों के मोबाइल फोन भी गायब हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।— अमित कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष