फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rovers-Rangers state champion team honored

Jaunpur News: रोवर्स-रेंजर्स की प्रदेश चैंपियन बनी टीम का हुआ सम्मान

Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rovers-Rangers state champion team honored
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स की प्रदेश चैंपियन बनीं टीम को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने बुधवार को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय की टीम को यह सम्मान 2021-22 और 2022-23 में मिला है। बुधवार को एनएसएस भवन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि शील्ड ईमानदारी और कर्मठता का प्रतीक है। इसे जीवन के हर क्षेत्र में अपनाना चाहिए। उन्होंने रोवर्स-रेंजर की स्वागत ताली पर उसके वैज्ञानिक महत्व को विस्तार से बताया। महिलाओं को शरीर पर आभूषण के पहनने का कारण पर भी चर्चा की और टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि सेवा जनकल्याण के लिए होनी चाहिए। सेवा और मेहनत का परिणाम है कि हमारी टीम लगातार चैंपियन बनी है। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने रोवर्स-रेंजर के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इसका अनुशासन और व्यवहार ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करें। संयोजक डॉ. जगदेव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. राकेश मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय दुबे ने किया। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने भी गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. सुरेश कुमार पाठक, प्रो. शंभू राम चौहान, प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, डॉ. राज बहादुर यादव, डाॅ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. पारूली सिंह, डॉ. सुधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed