फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rover-Rangers volunteers will also make masks

मास्क भी बनाएंगे रोवर-रेंजर्स के स्वयं सेवक

Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rover-Rangers volunteers will also make masks
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में हुई रोवर्स रेंजर्स की वार्षिक बैठक में जनपदीय समागम 15 जनवरी से 10 फरवरी तक कराने पर सहमति बनी। अंतर्जनपदीय समागम 15 फरवरी तक कराने की स्वीकृति दी गई। कोविड-19 को देखते हुए कार्यक्रम और रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि स्किल ओ रामा के अंतर्गत मास्क बनाने का काम रोवर रेंजर्स के स्वयं सेवक करेंगे। रोवर्स रेंजर्स की विश्वविद्यालय इकाई के समन्वयक ने कहा कि इस बार कुष्ठ व टीबी उन्मूलन और आपदा प्रबंधन के संबंध में निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।ं उन्होंने 20 बिंदुओं पर प्रस्ताव रखा, जिनकी कुलपति ने स्वीकृति दे दी। बैठक में कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, डॉ. जगदेव, संयोजक डॉ. संयोजक डॉ. नूर तलहत, प्राचार्य डॉ. सतेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. समशुज्मा, डॉ. अजय कुमार द्विवेदी, डॉ. अमर नाथ राय, डॉ झांसी मिश्रा, भरत कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed