फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Route Diversion: Increased distance from Varanasi to Jaunpur

रूट डायवर्जन : वाराणसी से जौनपुर की बढ़ी दूरी

Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Route Diversion: Increased distance from Varanasi to Jaunpur
जौनपुर। सावन में हुए रूट डायवर्जन के चलते वाराणसी से जौनपुर की दूरी बढ़ गई है। 67 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा कराने में जहां पहले डेढ़ घंटे का समय लगता था, वहीं अब तीन घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी रोडवेज से चलकर जौनपुर आने वाली बसों को लहरतारा से फुलवरिया फोरलेन की ओर घुमा दिया जा रहा है। ऐसे में वाराणसी-लखनऊ पहुंचने में बसों को करीब 8-10 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। जबकि रूट डायवर्जन से पहले चार से पांच किलोमीटर की दूरी ही तय करनी पड़ती थी। रोडवेज से फुलवरिया फोरलेन तक पहुंचने में ही जाम के कारण बसों को 40 से 45 मिनट लग जा रहा है। इसके बाद बाबतपुर से आगे आने पर हाइवे को छोड़कर पिंडरा, फूलपुर, त्रिलोचन बाजार होकर बसें गुजर रही हैं। ये सभी रूट घने बाजारों से होकर गुजरते हैं और दो लेन की सड़क होने के कारण इस पर जाम रहता है। ऐसे में यात्रियों को तीन घंटे तक झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------
किराया भी बढ़ गया
वाराणसी से जौनपुर तक का सामान्य रोडवेज बसों का किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपये है। रूट डायवर्जन के कारण बढ़ी दूरी के चलते किराया भी बढ़ाया गया है, जो अब 105 रुपये हो गया है। जनरथ का किराया 155 रुपये है। अब यात्रा का समय और किराया दोनों बढ़ने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। इसके चलते ही किराया भी बढ़ा है। जल्द ही फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल होगी। -ममता दुबे, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed