फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Route 16 but the fare of e-rickshaw and auto is not fixed

Jaunpur News: रूट 16 लेकिन नहीं तय है ई-रिक्शा व ऑटो का किराया

Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Route 16 but the fare of e-rickshaw and auto is not fixed
जौनपुर। शहर में ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा की मनमानी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इन वाहनों का न तो किराया तय है न ही रूकने का कोई नियम है। कोई रेट बोर्ड भी संबंधित विभाग की ओर से नहीं लगाया गया है । इसके कारण वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं जिससे आए दिन चालक व यात्रियों में विवाद भी हो रहा है। जिले में कुल 5278 ई-रिक्शा, 1912 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं। इसमें 2000 से अधिक ई-रिक्शा व 1200 ऑटो रिक्शा का संचालन शहर में होता है। इनके लिए 16 रूट तय किए गए हैं, लेकिन अभी तक एआरटीओ व नगर पालिका की ओर से किस रूट पर कितना किराया है इसका निर्धारण नहीं किया गया है। न ही ई-रिक्शा चालक रूट चार्ट का फालो कर रहे हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है। वहीं मनमाना किराया वसूली से यात्रियों से विवाद भी हो जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कें ही नहीं प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के आस-पास भी सुबह से शाम तक ई-रिक्शा चालक सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग कर जाम की समस्या को भी बढ़ावा दे रहे हैं। जफराबाद निवासी प्रमोद यादव ने बताया कि मुंबई जा रहे पिता को जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ाने आया था। ओलंदगंज से जौनपुर जंक्शन तक किराया 20 रुपये हैं रात में ई-रिक्शा वाले 30 रुपये ले लिए। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इसी तरह वाराणसी जाने के लिए जौनपुर जंक्शन पर पहुंचे अंकित सिंह ने बताया कि शाम होते ही ई-रिक्शा वालों की मनमानी शुरू हो जाती है। 20 की जगह 30 से 40 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किराया सूची तैयार करने के लिए जल्द ही बैठक कराई जाएगी। इसमें कमेटी गठित कर किराया सूची तैयार की जाएगी। सभी मुख्य चौराहों पर सूची लगा दी जाएगी। मनमानी किराया लेने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -एसके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed