फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rough wall collapses, elderly dies after being buried under rubble

घर में घुसकर अकेली महिला को दो युवकों ने खिलाया जहर

Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rough wall collapses, elderly dies after being buried under rubble
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ले में शुक्रवार को घर में अकेली मौजूद महिला के संदिग्ध हाल में जहर के सेवन से हड़कंप मच गया। महिला का सीएचसी में उपचार चल रहा है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवक उसे अकेला पाकर घर में घुसे और जबरन उसे जहर खिला दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी रिजवाना (30) शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। वह घर की सफाई कर रही थी। पति शमीम घर के बाहर सामान लेने गया था। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक घर में घुसे और हाथ पकड़ कर मुंह में जहर डाल दिया। वह जोर-जोर से चीखने लगी और वहीं बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घर मे घुसे तो रिजवाना बेहोश पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। पति शमीम भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। उन्ही युवकों ने रिजवाना की जान लेने की कोशिश की है। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed