फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roses sold for 40 rupees and 80 rupees, and celebrations continued late into the night.

Jaunpur News: कहीं 40 को कहीं 80 रुपये में बिका गुलाब, देर रात तक चला जश्न

Thu, 01 Jan 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roses sold for 40 rupees and 80 rupees, and celebrations continued late into the night.
राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
जौनपुर। नए साल 2026 के आगमन का उल्लास बुधवार की रात जिलेवासियों के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक पार्टी और जश्न का दौर चलता रहा। ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर था। शाम होते ही रेस्टोरेंट, होटल क्लबों में पार्टियां शुरू हो गईं। गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री हुई। सामान्य दिनों में 10 रुपये में मिलने वाले गुलाब के फूल साल के आखिरी दिन 40 से लेकर 80 रुपये तक की कीमत में बिके। 31 दिसंबर को दोपहर से ही जश्न का दौर देखने को मिलने लगा। वाजिदपुर में गुलाब का फूल 40 रुपये से 60 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, वहीं ओलंदगंज में यही गुलाब 80 रुपये तक में बिका। किला में शाम 5:30 बजे तक करीब 585 लोग घूमने आए। वहीं, दोपहर एक बजे लोहिया पार्क खोला गया। यहां टिकट काटने वाले संजय भारती ने बताया कि शाम छह बजे तक पार्क में 1700 लोग आए। लोग परिवार के साथ होटल, रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। इसे लेकर ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, टीडी कॉलेज, कचहरी इलाके के रेस्टोरेंट, होटल-क्लबों में खास दिन के लिए विशेष इंतजाम किए थे। देर रात तक पार्टी का दौर चला। राजमहल में कपल के लिए 1799 तो सिंगल व्यक्ति के लिए 999 रुपये के पैकेज पर प्रवेश दिया गया। वहीं, अलीगंज कुल्हनामऊ हाइवे पर स्थित एक होटल में सिंगल के लिए 1500 तो कपल के लिए 2500 रुपये के टिकट पर प्रवेश दिया गया। फूलों का उपहार देने के लिए दुकानदारों ने स्टॉक कर रखा था। फूल के व्यापारी पप्पू माली ने बताया कि आर्केट, ग्लाइडोलस, गुलाब का फूल लखनऊ व रायबरेली से, जरबेरा आदि का फूल कोलकाता, दिल्ली, डहेलिया, बेबी, गुलाब आदि फूल मंगाए गए हैं। एक गुलाब का फूल 40 तो गुलदस्ता सौ से दो हजार रुपये में बिका। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तिराहों-चौराहों पर तैनात रही। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के चेकिंग का अभियान भी रात में चला। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी को भी भीड़ होने वाले स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जो एक जनवरी को भी रहेगी।

राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद

राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।

राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद

राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed