फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rohit Yadav won silver in javelin throw

रोहित यादव ने भाला फेंर में जीता रजत

Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rohit Yadav won silver in javelin throw
मीरगंज। जिले का उभरता युवा जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव ने तमिलनाडु के चेन्नई में 10 से 14 जून तक खेली जा रही 61 नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 82.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता है। इस कामयाबी से गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव का पुत्र रोहित यादव किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वह पांच सालों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहा है। वह उस समय सुर्खियों में आया था, जब 2017 में विश्व स्कूल गेम चैंपियनशिप में तुर्की में स्वर्ण पदक जीता था। रोहित पिछले सत्र में ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ साऊथ अफ्रीका में रजत पदक भी जीत चुका है। तमिलनाडु के चेन्नई में 10 से 14 जून तक खेली जा रही 61वीं नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में 82.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता है। स्वर्ण पदक विजेता कर्नाटक के मानू डीपी से 84.35 मीटर से स्वर्ण जीतने में पीछे रह गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के यशवीर को 78.62 मीटर भाला फेंकने पर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। रोहित यादव के इस कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed