फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rohit will compete to win gold in the Asian Games, Neeraj boosted his confidence

Jaunpur News: एशियाड में सोना जीतने उतरेंगे रोहित, नीरज ने बढ़ाया हौसला

Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rohit will compete to win gold in the Asian Games, Neeraj boosted his confidence
रोहित यादव
मीरगंज। मछलीशहर के अदारी डभिया गांव के रहने वाले भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव अब एशियाई खेलों में देश के लिए पदक की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में रोहित के प्रदर्शन पर जौनपुर ही नहीं, पूरे देश की निगाहें रहेंगी। रोहित के पिता और पूर्व मैराथन धावक सभाजीत यादव को बेटे से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उनका कहना है कि रोहित इस बार देश के लिए सोना जीतकर तिरंगा सबसे ऊपर लहराएगा। सभाजीत यादव ने बताया कि रोहित भारतीय दल के साथ नागोया में अभ्यास कर रहे हैं। भाला फेंक स्पर्धा का क्वालिफाइंग मुकाबला 26 सितंबर और फाइनल 28 सितंबर को होगा। उन्होंने कहा कि रोहित इस समय अच्छी लय में है और जापान का मौसम भी उसके अनुकूल है। ऐसे में उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed