फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery revealed from fino bank mini center, one arrested

फिनो बैंक के मिनी केंद्र से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Robbery revealed from fino bank mini center, one arrested
जौनपुर। पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश कर गिरफ्तार कर खुटहन क्षेत्र के तिलवारी गांव के पास बुधवार को हुई फिनो बैंक के मिनी केंद्र के संचालक से लूट का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाश से लूट में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। उसके दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खुटहन विजय शंकर सिंह ने बताया कि फिनो बैंक के मिनी केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में प्रयुक्त काले लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक और बदमाशों की हुलिया के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सेवईंनाला के पास काले रंग की पल्सर बाइक से मौजूद संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। कड़ाई पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और वह बैग भी बरामद हुआ, जिसमें भरा रुपया लेकर बदमाश फरार हो गए थे। उसी बैग में मौजूद पीड़ित का पासबुक और लूट का 10 हजार रुपया भी मिला है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राहुल यादव निवासी पिलकिछा बताया। तिलवारी गांव निवासी एवं फिनों बैंक के मिनी केंद्र के संचालक आलोक रंजन से बुधवार को बदमाशों ने असलहे के बल पर 25 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। बदमाश सीसीटीवी कैमरा और लैपटाप भी लूट ले गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे अन्य दोनों बदमाशों का भी सुराग मिला है। जल्द ही पुलिस उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed