फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbers were chasing teachers, saved lives by entering petrol pump

शिक्षक का पीछा कर रहे थे लुटेरे, पेट्रोल पंप में घुसकर बचाई जान

Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Robbers were chasing teachers, saved lives by entering petrol pump
मछलीशहर। मड़ियाहूं मार्ग पर जमालापुर के पास मंगलवार की रात बाइक से जा रहे शिक्षक ने पेट्रोल पंप में घुसकर लुटेरों से अपनी जान बचाई। पंप के कर्मचारियों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश भदोही जिले का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव निवासी शिक्षक पवन यादव के छोटे भाई की तबीयत रात में अचानक खराब हो गई। वह रात 11बजे भाई को बाइक से लेकर मछलीशहर आ रहे थे। अरुआवा में एक ढाबा के पास बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा करने लगे। छिनैती की आशंका से भयभीत होकर पवन ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। दो किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप की तरफ गाड़ी मोड़ दिया। बदमाश सड़क पर ही रुक गए। उन्होंने घटना की जानकारी पंप कर्मचारियों को दी। पंप कर्मचारियों और वहां पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे कुछ अन्य लोगों की मदद से सड़क पर खड़े बदमाशों को दौड़ा लिया। दो बदमाश भाग निकले जबकि एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश भदोही जिले का निवासी है। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed