फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways will get two new buses, will operate till Nepal border

रोडवेज को दो नई बसों की सौगात, नेपाल सीमा तक होगा संचालन

Wed, 17 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways will get two new buses, will operate till Nepal border
जौनपुर। रोडवेज बसें अब नेपाल तक जाएंगी। जौनपुर रोडवेज डिपो को आजादी के अमृत महोत्सव पर दो बसों की सौगात मिली है।
विज्ञापन

इन बसों का संचालन स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी ठाकुर दयाल सिंह के नाम से होगा। दोनों बसें जौनपुर से शाहगंज, अयोध्या, गोंडा, बहराइच होते हुए नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा, नेपालगंज तक जाएगी। इस रूट पर बसों का संचालन नहीं हो रहा था।
जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 81 बसें संचालित होती है। दो नई बसें मिलने से अब कुल बसों की संख्या 83 हो गई है। जौनपुर से गोंडा, बहराइच तक सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस रूट पर दो नई बसें आने से लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। यह बसें स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर ठाकुर दयाल सिंह रघुवंशी के नाम से चलाई जा रही है। उनके नाम का बोर्ड भी बसों पर शीघ्र टंग जाएगा। अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने सेनानियों के नाम से बसों के संचालन का एलान किया था।
विज्ञापन

वीरता के किस्से का गवाह है सेनापुर
केराकत तहसील का सेनापुर गांव ठाकुर दयाल सिंह रघुवंशी की वीरता का गवाह है। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां 22 रणबांकुरों को फांसी दी गई थी। मेरठ में भड़की चिंगारी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आग बनकर धधकने लगी थी। बनारस में जून माह में कंपनी के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ तो उसकी खबर जौनपुर पहुंची। डोभी और चौदह कोस में फैले कटेहर क्षेत्र के रघुवंशियों ने अपनी सेना गठित की। उन्होेंने अंग्रेजों को वाराणसी के बावनबीघा तक खदेड़ दिया और वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कब्जा कर लिया। नील गोदाम भी उनके कब्जे में आ गया। बाद में अंग्रेजों ने समझौते के बहाने सेनापुर में पंचायत बुलाई। डोभी के 22 क्रांतिवीरों को गिरफ्तार कर फांसी दी गई। फांसी पर लटकाने के बाद अंग्रेजों ने उन पर गोलियां चलाईं। ठाकुर दयाल सिंह रघुवंशी भी उनमें से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज को शासन से दो नई बसें मिली है जिसका संचालन शुरू कर दिया गया है। ये बसें अमर वीर ठाकुर दयाल सिंह के नाम से चलाई जा रही है। अब कुल बसों की संखी 83 हो गई है। -विश्राम, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed