फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways fare increased by Rs 5 to 16

Jaunpur News: पांच से 16 रुपये बढ़ा रोडवेज का किराया

Sun, 28 Jul 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways fare increased by Rs 5 to 16
जौनपुर। सावन माह में रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों के रूट में किलोमीटर बढ़ गये इसके कारण जौनपुर से प्रयागराज मार्ग व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को पांच से 16 रुपये अतिरिक्त खर्च वहन करनी पड़ रही है। प्रयागराज मार्ग पर 16 रुपये जबकि वाराणसी मार्ग पर पांच रुपये किराए में वृद्धि कर दी गई है। जौनपुर डिपो से निगम और अनुबंधित कुल मिलाकर 81 बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं। प्रतिदिन सात से आठ हजार यात्री यात्रा करते है। सावन में रूट डायवर्जन से प्रयागराज व वाराणसी मार्गों पर चलने वाले रोडवेज बसों का किलोमीटर बढ़ गया है। इसके कारण जौनपुर से प्रयागराज मार्ग पर 16 रुपये, जबकि वाराणसी मार्ग पर पांच रुपये के किराए में वृद्धि कर दी गई है। जौनपुर डिपो एआरएम ममता दुबे ने बताया है कि सावन में रूट डायवर्जन होने से किराया बढ़ा है। चार दिन पहले जौनपुर से प्रयागराज जाने के लिए 156 रुपये व प्रयागराज से आने के लिए 164 रुपये देने होते थे। अब प्रयागराज जाने में 161 रुपये व प्रयागराज से जौनपुर आने लिए 175 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इसी प्रकार जौनपुर से वाराणसी आने जाने में पहले 100 रुपये यात्रियों को देना होता था अब 105 रुपये देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

......................

इन रूटों पर ढीली हो रही जेब

जौनपुर से प्रयागराज के लिए प्रतिदिन 12 बसें, जबकि वाराणसी के लिए 20 बसें चलती हैं। इन मार्गों पर रूट डायवर्जन के साथ ही सफर महंगा हो गया है। अब इन रूटों पर यात्रियों से बढ़ा किराया वसूला जा रहा है। कुछ जगहों पर परिचालक और यात्रियों के बीच कहासुनी मामले भी सामने आए। प्रयागराज मार्ग पर 18 किमी वहीं वाराणसी मार्ग पर आठ किमी रोडवेज बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


.........................................

वर्जन

सावन माह में रूट डायवर्जन होने से रोडवेज बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसके कारण किराए में वृद्धि हुई है। सावन माह बीतने के बाद बसें अपने नियमित मार्गों से चलना शुरू जाएगी। तो फिर बढ़े किराए कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed