फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways employees who do duty during Holi will get incentives

Jaunpur News: होली में ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees who do duty during Holi will get incentives
जौनपुर। होली पर्व पर अधिक से अधिक बसों का संचालन हो सके, इसके लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस चालक और परिचालकों के लिए 11 दिनों की प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना से रोडवेज चालक परिचालक समेत कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। जौनपुर डिपो में कुल 81 बसों का संचालन किया जा रहा जबकि पांच और नई बसें मिलने से कुल बसों की संख्या 86 हो गई है। होली का त्योहार नजदीक है ऐसे में बड़ी संख्या में महानगरों में रोजगार के लिए रह रहे लोग घर वापसी कर रहे हैं। जिससे बस डिपो व रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को अपने गतंव्य स्थानों पर पहुंचने में दिक्कतें न हो इसके लिए परिवहन निगम की ओर से अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। ऐसे में होली के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत ऐसे चालक और परिचालक जो न्यूनतम 10 दिनों की दैनिक ड्यूटी करते हैं, तो उन्हें 350 रुपये प्रति दिवस की दर से 3500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई चालक-परिचालक पूरे 11 दिनों तक उपस्थित होकर ड्यूटी करता है तो उसे 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 4400 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 300 किमी बस चलाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 300 किमी अतिरिक्त बसें चलाई गई तो 55 पैसे प्रति किमी दर से अलग से मिलेगा। इसी तरह वर्कशाप के कर्मियों को भी 11 दिन लगातार काम करने पर 1800 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। योजना 8 से 18 मार्च तक लागू होगी।
विज्ञापन

प्रोत्साहन योजना के अनुसार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सभी 86 बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे होली पर्व पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।-प्रदीप श्रीवास्तव, डिपो इंचार्ज जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed