फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus driver accused of Khetasarai road accident arrested

Jaunpur News: खेतासराय सड़क हादसे का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver accused of Khetasarai road accident arrested
खेतासराय। गुरैनी बाजार के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे के मामले फरार चल रहे रोडवेज बस चालक रमाकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चालक की गलती से मंगलवार को ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई थी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रमाकांत अंबारी बाजार के पास है और कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुराघन्नी थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो, मंगलवार को वाराणसी से जौनपुर होते हुए शाहगंज जा रही रोडवेज बस ने लपरी के पास एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। चालक रमाकांत ने भागने के चक्कर में बस को बाईं से दाईं लेन की ओर चला गया। इस दौरान वह फोन पर बात भी कर रहा था। इस बीच शाहगंज की ओर से आ रही ट्रक से बस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर, ट्रॉमा सेंटर बीएचयू और विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed