{"_id":"5d9a36318ebc3e93ac7215d9","slug":"roadways-bus-collides-with-dcm-many-passengers-injured-jaunpur-news-vns4877942167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस डीसीएम में टक्कर, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस डीसीएम में टक्कर, कई यात्री घायल
विज्ञापन
24- मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पवांरा में डीसीएम से टक्क्र के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस ।
- फोटो : JAUNPUR
रोडवेज बस से डीसीएम की टक्कर, कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा बाजार के निकट रविवार की भोर में रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम खलासी सहित तकरीबन दस यात्री घायल हो गए। मामूली रुप से घायल रोडवेज बस के यात्रियों को दूसरे बस से गंतब्य की ओर रवाना किया गया।
रोडवेज की बस आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही थीं बस में कुल 23 यात्री सवार थे। उधर डीसीएम जौनपुर से रायबरेली जा रहा थीं। पवारां बाजार के करीब दोनों वाहन ओवरटेक के चक्कर मे आपस में भिड़ गए जिसमें डीसीएम पर सवार खलासी गंगा प्रसाद वर्मा (32) निवासी बछरावां रायबरेली घायल हो गया। बस मे सवार दस यात्रियों को मामूली चोटे आई । सूचना पर पवांरा पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम खलासी को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पर मामूली रुप से घायल लोगों को दूसरी रोडवेज की बस से प्रयागराज के लिऐ रवाना किया गया।