फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadmap for service activities outlined at Lions Club Gomti meeting

Jaunpur News: लायंस क्लब गोमती की बैठक में सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा

Mon, 20 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Roadmap for service activities outlined at Lions Club Gomti meeting
लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' की निदेशक मंडल की बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत-क्लब
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निदेशक मंडल की पहली बैठक नगर के एक सभागार में क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर दीपू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सेवा, सामाजिक और क्लब से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में पारिवारिक पिकनिक, अधिष्ठापन समारोह, स्वतंत्रता दिवस पर सेवा कार्यक्रम, साधारण सभा की बैठक सहित अन्य प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक मंडल के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक का प्रमुख मुद्दा क्लब के सुचारु, प्रभावी और पारदर्शी संचालन के लिए कार्यकारिणी के गठन को लेकर रहा। निदेशक मंडल के सभी सदस्यों ने एकमत होकर कार्यकारिणी के गठन को मंजूरी दी और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर दीपू ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर गोमती सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित में लगातार कार्य करता रहेगा।


बैठक में डॉ. जीसी सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुधा मौर्या, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, देवेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य और अनिल पांडेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन नवीन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed