फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road not operational even for 8 months, full of potholes, questions raised on quality

Jaunpur News: 8 महीने भी नहीं चली सड़क, गड्ढों की भरमार, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Thu, 08 Aug 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Road not operational even for 8 months, full of potholes, questions raised on quality
जौनपुर। खुटहन विकासखंड के अंतर्गत गौसपुर-मुबारकपुर मार्ग आठ महीने भी नहीं चली। एक वर्ष से कम समय में ही सड़क बदहाल हो गई। इस मार्ग पर एक किमी तक सड़क उखड़ गई है। साथ ही बीच में धंस जाने से जानलेवा गड्ढे उभर गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सड़क के इतने जल्दी खराब हो जाने पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी जल्दी सड़क की हालत खराब होने का मतलब निर्माण में गुणवत्ता और मानकों का खयाल नहीं रखा गया है। डीएम को स्वयं गुणवत्ता और मानकों की जांच करनी चाहिए। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर गौसपीर बाबा की मजार है जहां लगभग 100 किमी से अधिक दूरी से कई समीपवर्ती जनपदों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस सड़क से रोजाना 2 हजार से अधिक राहगीर व 1 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। अत्यंत व्यस्त सड़क खुटहन- जौनपुर मुख्य मार्ग को जोड़ती है। सड़क की दुर्दशा पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया है। अधिकारियों और नेताओं की अनदेखी और उपेक्षा के चलते राहगीर और स्कूली बच्चे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क के किनारों पर नालियां न बनने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। इसके कारण बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

सड़क का सर्वे करवाएंगे। जब तक मरम्मत नहीं कराई जाएगी तब तक के लिए पैचिंग कराई जाएगी। ताकि राहगीरों को असुविधा न हो

- राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed