फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road broken in four years, broken in three years

चार साल में बनी और तीन साल में ही टूट गई सड़क

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Road broken in four years, broken in three years
बदलापुर में बदलापुर से शाहगंज की जर्जर सड़क । - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। मुंगराबादशाहपुर-शाहगंज मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम पूरा होने में चार वर्ष से अधिक समय लगा था लेकिन तैयार होने के तीन वर्ष के अंदर ही यह क्षतिग्रस्त हो गई। 74 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए 96 करोड़ का बजट खर्च किया गया था। अब इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। एक तो सड़क पर बने गड्ढों के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है दूसरे ईंधन और समय भी अधिक खर्च हो रहा है। लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुंगरा बादशाहपुर से शाहगंज तक 74 किमी सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य 96 करोड़ की लागत से 13 फरवरी वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत का काम चार साल में पूरा कर इसे वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया था। मरम्मत के दूसरे साल से ही सड़क टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे बन गए हैं। सबसे खराब स्थिति में हराजगंज से बदलापुर कस्बे तक है। बदलापुर कस्बे में इंदिरा चौक से एक-एक किमी महराजगंज और इतनी ही दूरी तक शाहगंज की तरफ भी सड़क का पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सड़क टूटने के कारण कस्बे में दिन रात धूल उड़ रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिया के पास धंस गई सड़क
बदलापुर। इंदिरा चौक से एक किलोमीटर दूर शाहगंज रोड पर नाले पर बनी पुलिया के पास सड़क धंस गई है। यहां करीब तीन फीट से अधिक गहराई तक सड़क धंसने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अगर यहां सड़क को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो पुलिया भी टूट सकती है। अगर कभी भारी वाहन के दबाव के चलते यहां पुलिया टूटी तो इस मार्ग पर आवागमन ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर-शाहगंज सड़क एक नजर में
- कार्यदायी संस्था - पीडब्ल्यूडी
- सड़क की दूरी -74 किमी
- सड़क निर्माण में आई लागत 96 करोड़
- कार्य शुरू 13 फरवरी 2013
- कार्य पूरा हुआ - वर्ष 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed