फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident on Rae Bareli-Jaunpur highway Two including grooms brother died due to car falling into ditch

Road Accident: खाई में कार गिरने से दूल्हे के भाई सहित दो की मौत, रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Wed, 24 Aug 2022 07:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 Aug 2022 07:23 PM IST
सार

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया के पास बरात से लौट रही एक कार रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
Road Accident on Rae Bareli-Jaunpur highway Two including grooms brother died due to car falling into ditch
सड़क हादसे के शिकार युवकों के घर बाहर शोकाकुल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया के पास मंगलवार रात में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए खाईं में पलट गई। कार सवार बरात से लौट रहे थे। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव निवासी मुन्ना राईन के यहां मंगलवार को जौनपुर शहर के कालीकुत्ती से बरात आई थी। विदाई के बाद एक कार में दूल्हे के भाई सकलैन सिद्दीकी समेत पांच लोग सवार हुए। रास्ते में कार चालक से युवकों की कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह कार छोड़कर चला गया। उसके बाद मजबूरी में कार पर सवार पांच युवकों में से एक ने कार चलाने का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन


15 फीट गहरी खाई में पलटी कार
रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर सतहरिया के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सकलैन शिद्दीकी (29), सर्वजीत उर्फ राजा (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कमलेश रावत (24), आदित्य उर्फ रीशू (25), आयुष श्रीवास्तव (24) सभी निवासी काली कुत्ती जौनपुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident on Rae Bareli-Jaunpur highway Two including grooms brother died due to car falling into ditch
सकलैन शिद्दीकी (29), सर्वजीत उर्फ राजा (23) की घटनास्थल पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी सदानंद राय ने कहा कि बरात में आई कार के चालक से बरातियों से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी वजह से कार चालक कार को छोड़कर चला गया। एक युवक कार चलाकर जौनपुर जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed