फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident on Jaunpur Azamgarh highway two youth died due to Bike collided with truck

Road Accident: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत

Sun, 14 May 2023 09:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 May 2023 09:43 AM IST
सार

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। 
 

विज्ञापन
Road Accident on  Jaunpur Azamgarh highway two youth died due to Bike collided with truck
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।  सूचना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत (30) पुत्र लालचंद और सुजीत (26) पुत्र सुरेश आजमगढ़ से किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात केराकत तिराहे पर जौनपुर से केराकत की तरफ घूम रहे ट्रक में उनकी बाइक सीधे टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। ट्रक से टकराने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुजीत की सांसें चलती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed