फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road accident in Jaunpur overspeed truck trampled bike rider brother and sister girl died

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, युवती की मौत, मंदिर में लोग कर रहे थे इंतजार

Mon, 07 Feb 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 04:17 PM IST
सार

जौनपुर के मतरी गांव निवासी प्रमोद पाल अपनी बहन आराधना पाल (20) को शादी के सिलसिले में सुजानगंज के गौरी शंकर मंदिर लेकर जा रहा था। मुस्तफाबाद बाजार में बेकाबू ट्रक ने प्रमोद की बाइक को चपेट में लिया। हादसे में आराधना की मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in Jaunpur overspeed  truck trampled bike rider brother and sister  girl died
आराधना पाल (20) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मुस्तफाबाद बाजार में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक सड़क पर गिरी युवती को रौंदते हुए भाग गया। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


दोनों लोग मंदिर जा रहे थे। जहां युवती की शादी के बाबत लड़के पक्ष के लोग उसे देखने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में युवती की जगह उसकी मौत की खबर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


होनी को कुछ और ही था मंजूर
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव निवासी प्रमोद पाल अपनी बहन आराधना पाल (20) को शादी के सिलसिले में सुजानगंज के गौरी शंकर मंदिर ले जा रहा था। आराधना पाल को देखने के लिए लड़के पक्ष के लोग मंदिर पहुंचे हुए थे। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला:तीसरे बच्चे का भी मिला शव, घर में मचा कोहराम, गांव में मातम का माहौल

भाई-बहन बाइक से सुबह करीब साढ़े दस बजे मुस्तफाबाद बाजार में पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक लेकर प्रमोद गिर पड़ा, जबकि आराधना ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को आननफानन मछलीशहर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां आराधना को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के चाचा कैलाश नाथ की तहरीर पर कोतवाली मछली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि ट्रक और उसके चालक श्रीकांत केवट पुत्र नर्मदा प्रसाद केवट निवासी डीह थाना सुहागी जिला रीवां मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ेंः जौनपुर में ट्रक की चपेट में आए ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे किशोर, एक की मौत, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed