फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road accident in jaunpur minor boy killed and one injured due to truck hit bike rider in earphone

कोहरा बना काल: जौनपुर में ट्रक की चपेट में आए ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे किशोर, एक की मौत, एक रेफर

Mon, 07 Feb 2022 09:28 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 09:28 AM IST
सार

जौनपुर के ग्राम बरौली निवासी एंथोनी (17) और हर्षित (13) काम से दूसरे गांव में जा रहे थे। घने कोहरे के बीच फोरलेन पर अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही एंथोनी की मौत हो गई। उसने ईयरफोन लगा रखा था। 

विज्ञापन
road accident in jaunpur minor boy killed and one injured due to truck hit bike rider in earphone
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर सोमवार अहले सुबह कोहरा काल बना गया और किशोर की जिंदगी लील ली। घने कोहरे के बीच अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। वह ईयर फोन लगाए था। जबकि बाइक पर सवार दूसरा किशोर बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। मौके पर जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को उपचार हेतु सीएचसी ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
घर के काम के कारण निकले थे दोनों 
बताया जाता है कि ग्राम बरौली निवासी एंथोनी (17) पुत्र रामचंद्र और हर्षित (13) पुत्र रमेश एक ही बाइक पर बैठ कर  सरसों का तेल पेराने  के लिए ग्राम पूरा मुकुंद स्थित एक मशीन  पर गए थे। घने कोहरे के बीच एंथोनी ईयरफोन लगाए था। हेलमेट भी नहीं पहना था। बाइक पर पीछे हर्षित बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

road accident in jaunpur minor boy killed and one injured due to truck hit bike rider in earphone
बरौली निवासी एंथोनी (17) - फोटो : अमर उजाला

दोनों सरसो रखकर घर लौट रहे थे। मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। एंथोनी की घटना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ईयर फोन और मोबाइल बरामद किया। साथ ही घटना स्थल से ट्रक के रेडिवाटर की जाली पाया, ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। ईयरफोन लगाना और हेलमेट नहीं पहनना हादसे का कारण  माना जा रहा है। इधर, सूचना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed