फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accident in jaunpur father killed and son injured after roadways bus hit them bike

Jaunpur: Jaunpur: मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, रोडवेज बस ने कुचला

Wed, 15 Feb 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

जौनपुर के शाहगंज बाजार में रोडवेज डिपो के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम पुत्र की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in jaunpur father killed and son injured after roadways bus hit them bike
दुर्घटनाग्रस्त बाइक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज रोडवेज बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह करीब दस बजे सुल्तानपुर डिपो की अनुबंधित बस की चपेट में आने  से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से शाहगंज थाना क्षेत्र के कोपा गांव से आजमगढ़ के पलिया में आयोजित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बीबीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के कोपा गांव निवासी पवन चौहान (30) बुधवार सुबह अपने पिता बांकेलाल चौहान (60) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल आजमगढ़ के पलिया गांव में किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। जब वह शाहगंज में रोडवेज बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो रेलवे फाटक बंद देखा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने बाईपास पर जाने के लिए बाइक मोड़ दी। उसी समय सुल्तानपुर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस से बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बांकेलाल को मृत घोषित कर दिया।

पुत्र पवन की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान पवन की भी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पिता-पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही पवन के गांव और उसकी रिश्तेदारी पलिया में भी कोहराम मच गया।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डंपर में पीछे से घुसी कार, दो की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला थाना अंतर्गत शमशाबाद के पास मंगलवार बलिया से लखनऊ जा रही कार चल रहे डंपर में घुस गई। आगे बैठे दीपक गौतम (23) निवासी सवन सिकड़िया थाना गढ़वल व मुन्ना गुप्ता (24) निवासी अखिलापुर थाना रसड़ा जिला बलिया की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पीछे की सीट पर बैठे करन शर्मा (22) निवासी चंदवार थाना रसड़ा व अतुल राजभर (24) निवासी देव हडिया थाना नगरा जिला बलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दीपक गौतम तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वहीं मुन्ना गुप्ता दो भाई बताए गए हैं।

घटना की सूचना परिवार को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। कार सवार चारों युवक अपने किसी दोस्त के यहां लखनऊ जा रहे थे। बलिया से चलने के बाद जब वे एक्सप्रेस वे पर चढ़े तो वीडियो बनाया और फेसबुक पर स्टेट्स के रूप में वीडियो को अपलोड करने के बाद स्लोगन लिखा, निकले जन्नत की सैर करने। यह बात घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed