फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident in jaunpur Andhra Pradesh Tourist bus going from Varanasi to Ayodhya collided with truck four tourists injured

Road Accident: वाराणसी से अयोध्या जा रही आंध्र प्रदेश की टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 11 Jun 2022 01:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 01:29 PM IST
सार

वाराणसी से अयोध्या जा रही आंध्र प्रदेश की टूरिस्ट बस जौनपुर-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident in jaunpur  Andhra Pradesh Tourist bus going from Varanasi to Ayodhya collided with truck four tourists injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से आंध्र प्रदेश के कुट्टुर जिले के यात्रियों को अयोध्या भ्रमण करने को जा रही टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक घायल का एक-एक हाथ व पैर कट गया। जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हादसा जौनपुर-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर हुआ। बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार किशोर को बचाने के बाद चालक ने ट्रक की रफ्तार कम कर दी और  उसे डांटने लगा। इतने में पीछे से आ रही दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक मल्ली, पास में बैठे श्रीनिवास रेड्डी, रामानम्मन और वेंकेटेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीनिवास रेड्डी का एक हाथ व एक पैर कट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से श्रीनिवास रेड्डी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश से घूमने निकले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद शनिवार को  अयोध्या राम मंदिर देखने जा रहे थे। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ट्रक से टकरा गई। 

बाल-बाल बचा मजिस्ट्रेट का परिवार

हादसे के बाद ट्रक चालक सहम गया। वह ट्रक लेकर बदलापुर की ओर तेज गति से भागने लगा। इस दौरान कुछ वाहनों से टकराने से भी बचा। इसमें से एक इनोवा वाहन में एक मजिस्ट्रेट का परिवार सवार था। पीछे से आ रहे उपजिलाधिकारी बदलापुर डा. प्रदीप कुमार ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक और ट्रक को बदलापुर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed