फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RO's cold water will now be available to people in public places in the city

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अब लोगों को उपलब्ध होगा आरआे का ठंडा पानी

Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
RO's cold water will now be available to people in public places in the city
आरओ लगाने के लिए चयनित स्थल आंबेडकर तिराहा। - फोटो : JAUNPUR
अब बेतहाशा पड़ रही गर्मी में लोगों को गला तर करने के लिए भटकना नहीं होगा। उनको शहर में आसानी से आरओ का पानी उपलब्ध हो जाएगा, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से जल्द ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर आरओ लगाया जाएगा। आरओ लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही जिम्मेदार सभी तैयारियां पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता था। रविवार को 39.22 डिग्री सेल्सिएस तापमान पहुंच गया। इस बेतहाशा पड़ रही गर्मी के कारण सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़े। इसके मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन की ओर से आरओ लगाने का कार्य किया जाना है, जिससे शहरवासियों सहित जरूरी कामों से शहर में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आराम से नि:शुल्क शुद्घ पेयजल मिल सके। नगर पालिका प्रशासन ने आरओ लगाने के लिए स्थानों का चयन करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही आरओ लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेगा आरओ
जौनपुर। शहर में इन सार्वजनिक स्थानों पर आरओ लगाया जाएगा, जिसमें ख्वाजगी टोला स्थित काली मंदिर, जिला अस्पताल, भंडारी रेलवे स्टेशन, चौकिया धाम, रोडवेज परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, दिवानी न्यायालय परिसर, सिटी स्टेशन, कुत्तुपुर चौराहा व आंबेडकर तिराहा है। इस स्थानों पर आरओ लगने से लोगों को शुद्घ पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग कर लगाया जाएगा आरओ
जौनपुर। जिले में चिह्नित स्थानों पर बोरिंग कर आरओ लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पहले एक एचपी सबमर्सिबल मोटर पंप की बोरिंग होगी। पानी स्टोर करने के लिए टंकी बनायी जाएगी, इसके बाद पानी ठंडा करने के लिए वाटर कूलर और आरओ लगाने का कार्य किया जाएगा।
- शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में आरओ लगने से राहत होगी। लोगों को बोतल का पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। लोग आसानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। नगर पालिका को अविलंब आरओ लगवाना चाहिए। - विजय कुमार मार्य, सहकारी कोलोनी
बेतहाशा गर्मी पड़ने लगी है, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका को जल्दी आरओ की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे शहर सहित जरूरी कामों से आने वाले ग्रामीण नि:शुल्क प्यास बुझा सके। - अमन चौरसिया, आंबेडकर तिराहा।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के 10 सार्वजनिक स्थानों पर आरओ लगाने का कार्य शीघ्र किया जाएगा, इसके लिए स्थानों का चयन करने के लिए साथ ही सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed