{"_id":"b4777abbd1ad85cdec2a02763cee57e5","slug":"river-purely-student-fishermen-rescued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में कूदी छात्रा, मछुआरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में कूदी छात्रा, मछुआरों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही पुल से शनिवार की दोपहर में छात्रा ने गोमती नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन लोगों के हल्ला मचाने के बाद करीब पांच सौ मीटर दूरी पर उसको मछुआरों ने बचा लिया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। मछलीशहर के रामनगर गांव निवासी राधेश्याम सरोज की पुत्री खुशबू (17) क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। शनिवार को वह घर से स्कूल के
निकली थी। लेकिन वह स्कूल न जाकर जौनपुर चली आई। यहां वह शाही पुल से नदी में कूद गई। उसे नदी में कूदते किसी ने देखा नहीं। कुछ दूरी पर सद्भावना पुल के पास लोगों ने देखा कि छात्रा डूब रही है। इसके बाद हल्ला मचाया।
विज्ञापन
करीब पांच सौ मीटर जाते जाते नाव लेकर मछली मार रहे मछुआरों ने उसे निकालकर नाव पर लेटा दिया। लेकिन वह पानी अधिक पीने के कारण बेहोश हो गई थी। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।