फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Risk of skin diseases due to wet clothes and infection in the rain

Jaunpur News: बारिश में गिले कपड़े और संक्रमण से त्वचा रोगों का खतरा

Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Risk of skin diseases due to wet clothes and infection in the rain
जौनपुर। बारिश के मौसम में गिले कपड़े त्वचा संबंधी बीमारी का कारण बन सकते हैं। इस मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए हर रोज 100 से 150 मरीज पहुंच रहे। जल जमाव और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली, एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अमरदीप ने बताया कि बारिश का पानी और गीले कपड़ों के कारण संक्रमण फैलता है। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं। गीले कपड़े फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के लिए एक प्रजनन स्थल बन सकते हैं, इससे खुजली, दाद, लाल चकत्ते, रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जल जमाव और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली, एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। बारिश में भीगने के बाद लोग काफी देर तक गीले कपड़े पहने रहते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। यही नमी फंगल इंफेक्शन का कारण बनती है। खासकर गर्दन, बगल, उंगलियों के बीच दाने और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। गीले कपड़े पहनने से फंगल संक्रमण जैसी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। लंबे समय तक नमी वाले कपड़े पहनना भी एलर्जी और फोड़े-फुंसियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed