फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rishi Yadav got 251st All India Rank in NEET

Jaunpur News: नीट में ऋषि यादव ने ऑल इंडिया 251वीं रैंक पाई

Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rishi Yadav got 251st All India Rank in NEET
जौनपुर। नीट के परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। इसके बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। मुंगराबादशाहपुर : कमालपुर निवासी ऋषि यादव व आदेपुर चटौरी गांव निवासी बलदाऊ द्विवेदी ने नीट में प्रथम प्रयास में ही सफलता का परचम लहराया है। ऋषि यादव ने ऑल इंडिया 251वीं व बलदाऊ द्विवेदी 21000 वीं रैंक हासिल किया है। खेतासराय : नगर क्षेत्र की छात्रा श्रेष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट) 2025 में आल इंडिया 11074 वीं रैंक हासिल किया। पिता डॉ.अमलेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है और उसे डॉक्टर बनने का जुनून था। उसकी मेहनत रंग लाई है और सब की उम्मीद पर खरा उतरने का काम किया।
विज्ञापन

एकाग्रता से पढ़ाई की तो निकला सार्थक परिणाम
मुंगराबादशाहपुर। नीट में आल इंडिया रैंकिंग में 251 वीं स्थान प्राप्त करने वाले ऋषि यादव ने बताया कि एकाग्रता से पढ़ाई का परिणाम सार्थक रहा। इंटर मीडिएट परीक्षा में 94 फीसदी अंक मिले तो लगा कि मंज़िल आसान हो गई है। वह लगातार अपने आपको अपडेट करता रहा। सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर हो गया। माता पिता परमानंद यादव, मीरा यादव ने भी भरपूर साथ दिया। घर पर ही रहकर पढ़ाई शुरू कर दी। जिस नीट परीक्षा दी, उसी दिन मुझे आभास हो गया कि कुछ बेहतर होने वाला है। आज परिश्रम का परिणाम देखकर खुशी के आंसू झलक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed