फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reward of Rs 25 thousand arrested from Nagpur after 252 days

Jaunpur News: 25 हजार का इनामी 252 दिन बाद नागपुर से गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25 thousand arrested from Nagpur after 252 days
मल्हनी। सरायख्वाजा पुलिस ने किसान की हत्या के 252 दिनों बाद दूसरे आरोपी को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। रास्ते को लेकर हुए विवाद में 13 मई 2024 को किसान की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के निवासी लालजी यादव (55) खेती किसानी करते थे। गांव से सटे गौसपुर चकिया आलमगीरपुर में अपने पाही पर रहकर खेतों की देखरेख करते थे। कुछ दिन से धर्मेंद्र निषाद से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया की 13 मई 2024 को शाम जब लालजी का छोटा पुत्र राजेश पिता को पाही पर छोड़कर घर लौट आया था। इस दौरान धर्मेंद्र और उसके पुत्र आजाद निषाद ने धारदार हथियार से मारकर लालजी की हत्या कर दी। शव को घर से 500 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने जांच के दौरान देर रात शव को बरामद कर लिया। परिजनों की तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मौके से धर्मेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुत्र आजाद निषाद भागने में सफल रहा। पुलिस ने आजाद निषाद को पकड़ने के लिए 25000 का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक गिरीश कुमार मिश्र द्वारा मय फोर्स के साथ महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed