फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Revenue inspector arrested for taking Rs 10,000 bribe

Jaunpur News: 10 हजार घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector arrested for taking Rs 10,000 bribe
बक्शा। वाराणसी से पहुंची एंटीकरप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बदलापुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 12.20 बजे भीड़ भाड़ वाले स्थल पर एंटीकरप्शन टीम द्वारा अचानक की गई गिरफ्तारी से हड़कंप रहा। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के साथ टीम बक्शा थाने पहुंची, जहां आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए आरोपी को थाने को सौंप दिया।
विज्ञापन

वाराणसी एंटीकरप्शन टीम निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सुभाष निगम ने 30 जुलाई को शिकायत की। कहा कि भूमि पैमाइश के लिए एसडीएम बदलापुर को दिए प्रार्थना पत्र में राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद सरोज पैमाइश कर फील्ड बुक रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर टैप टीम का गठन कर उच्चाधिकारियों से अनुमति लेते हुए एंटीकरप्शन टीम ने आरोपी सुभाषचंद निवासी शेखपुर पिपरी अंबारी थाना फूलपुर आजमगढ़ को बदलापुर तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, सहबीर सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, आरक्षी अजय कुमार यादव, आशीष गुप्ता, चंदन उपाध्याय, अजीत सिंह, अश्विनी पांडेय प्रमुख रहें। शिकायतकर्ता सुभाष निगम ने बताया कि वह ग्वालियर निवासी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed