फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired teacher's health deteriorates after hornet attack; dies.

Jaunpur News: बर्रे के हमले के बाद बिगड़ी सेवानिवृत्त शिक्षक तबीयत, मौत

Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher's health deteriorates after hornet attack; dies.
मृतक-हरिश्चंद्र पाण्डेय
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र पाण्डेय (75) का बर्रे के हमले में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हालांकि पहले से भी वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से शिक्षक समाज एवं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र के पुत्र धीरज ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे पिता ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में किसी काम से गए थे। कमरे में बर्रों का छत्ता बना था। वे कमरे में पहुंचे तभी बर्रों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह अचेत अवस्था में गिर पड़े। हमले के बाद उनकी सांस तेजी से फूलने लगी थी।
विज्ञापन

उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे तभी करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। धीरज ने बताया कि उन्हें अस्थमा की दिक्कत पहले से थी। उनका इलाज चल रहा था।
परिजनों ने वाराणसी ले जाकर दाह संस्कार किया। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षक समाज, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed