फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired jail superintendent is not leaving his residence for two months

Jaunpur News: दो माह से रिटायर्ड जेल अधीक्षक नहीं छोड़ रहे आवास

Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Retired jail superintendent is not leaving his residence for two months
जौनपुर। जिला कारागार के पूर्व जेल अधीक्षक एसके पांडेय रिटायरमेंट के दो माह बाद भी आवास से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में नए जेल अधीक्षक डा. विनय कुमार को एक कमरे में गुजारा करना पड़ रहा है। वह परिवार को भी नहीं ला पा रहे हैं। मामला विभागीय होने के कारण वह इस मुद्दे पर बात करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने एक जुलाई को नए अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व जेल अधीक्षक 31 जून को सेवानिवृत्त हो गए। दो माह बाद भी वह आवास खाली नहीं कर रहे। शासन की ओर से जेल अधीक्षक के लिए थ्री-बीएचके आवास की सुविधा दी जाती है। नए जेल अधीक्षक को यह सुविधा इस वजह से नहीं मिल पा रही है, क्योंकि पुराने अधिकारी इसे खाली नहीं कर रहे हैं। उनको उस भवन में सिर्फ एक कमरा दिया गया है इसमें जैसे-तैसे दो माह से गुजारा कर रहे हैं। हालांकि जेल अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों का भवन जर्जर है, जो खतरे से खाली नहीं। नए जेल के निर्माण के चलते अधिकारियों के इन भवनों के मरम्मत का प्रस्ताव नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


..........

वर्जन ...

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो पूरी तरह गलत है। उनको पत्र लिखकर आवास खाली करने के लिए कहा जाएगा।

- रविंद्र कुमार मांदड़, डीएम, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed