फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Results of half yearly examination will be given in council schools from today

Jaunpur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से दिया जाएगा छमाही परीक्षा का रिजल्ट

Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Results of half yearly examination will be given in council schools from today
परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गईं। इसके बाद मूल्यांकन शुरू हो गया है। सोमवार को मूल्यांकन के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 2807 विद्यालयों के करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार को शिक्षक उत्तर पुस्तिकाएं चेक करते नजर आए। एक शिक्षक ने बताया कि अधिकतर शिक्षकों ने परीक्षा के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर ली थीं। अब केवल रिजल्ट तैयार करना है। हालांकि रिपोर्ट कार्ड के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई बजट नहीं दिया गया है। प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से इसकी व्यवस्था करेंगे। सभी विद्यालयों में सोमवार को नौनिहालों और उनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाया गया है। इस दौरान शिक्षक बच्चों के रिजल्ट उनके अभिभावकों को बताएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा खत्म होने के बाद शिक्षक कापियों का मूल्यांकन करने में व्यस्त दिखे। शासन का निर्देश है कि हर हाल में सोमवार को रिजल्ट छात्रों को दे देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed