फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Results for the students who get promotion next week

प्रोन्नति पाने वाले छात्रों को रिजल्ट अगले सप्ताह

Fri, 23 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Results for the students who get promotion next week
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के चलते पूविवि की मुख्य और सेमेस्टर परीक्षा में प्रोन्नत पाने वाले छात्रों का रिजल्ट अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। स्नातक अंतिम वर्ष के अधिकांश कॉलेेजों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। केवल उन्हीं कालेजों का रिजल्ट रुका है जिनके प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक नहीं मिले हैं। ऐसे कॉलेजों को पत्र जारी कर प्रैक्टिकल परीक्षा का अंक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्नातक अंतिम वर्ष और बीएड के सेेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हजैं। एलएलबी की परीक्षाएं बीस अक्तूबर से शुरू है। पांच नवंबर तक परीक्षाएं चलेंगी। एलएलबी के छात्रों का भी प्रमोशन कर दिया गया था, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के विवि को पत्र जारी कर बिना परीक्षा कराए प्रमोशन करने पर आपत्ति जताने के बाद उनका रिजल्ट अटका है। स्नातकोत्तर प्रथन वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाना है, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा करा दी गई है। वहीं पूविवि परिसर में संचालित बीटेक, बीफार्मा, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एमएफसी, बीकाम, मैथ के द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जाना है। छात्रों का रिजल्ट तैयार है। कमेटी के अप्रूवल के बाद अगले सप्ताह रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। --
विज्ञापन

स्नातक अंतिम वर्ष के अधिकांश छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन कॉलेजों ने प्रैक्टिकल का नंबर नहीं दिया है केवल उन्हीं का रिजल्ट रुका है। प्रमोशन वाले छात्रों को रिजल्ट तैयार हो चुका है। अगले सप्ताह रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। -बीएन सिंह परीक्षा नियंत्रक, पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed