{"_id":"65147550710d2eb58f0f5824","slug":"result-of-70-percent-students-stuck-due-to-arbitrariness-of-colleges-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-5934-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कालेजों की मनमानी से फंसा 70 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कालेजों की मनमानी से फंसा 70 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की मनमानी छात्रों पर भारी पड़ रही है। स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन का अंक न मिलने से काफी संख्या में छात्रों का रिजल्ट फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों को पत्र जारी कर परीक्षा का अंक विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जनपद के कुल 554 महाविद्यालय संबद्ध हैं। महाविद्यालयों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। परीक्षा विभाग ने प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा कराने के लिए परीक्षकों का नाम भी घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत कालेजों ने छात्रों का न तो प्रैक्टिकल कराया और न ही आंतरिक परीक्षा कराने के बाद छात्रों का नंबर विश्वविद्यालय को भेजा। परीक्षा खत्म हुए करीब डेढ़ माह का समय बीच चुका है। यदि यह स्थिति रही तो छात्रों के अगले सेमेस्टर की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षाएं भी समय से नहीं हो पाएंगी।
स्नातक में 1.54 लाख और पीजी में 23 हजार छात्र शामिल
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक दूसरे और चौथे सेमेस्टर में कुल 154828 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर में 23663 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनकी परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। मूल्यांकन भी धीरे-धीर खत्म होने को है, लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा का अंक अभी तक नहीं मिला है।
मुख्य परीक्षा खत्म हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूरा होने के करीब है। लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत महाविद्यालयों ने प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा का नंबर उपलब्ध नहीं कराया है। इसके चलते रिजल्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही है। बार-बार निर्देश देने के बाद भी कालेज अंक नहीं भेज रहे हैं। प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक भी नामित कर दिए गए हैं। -बीएन सिंह , परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर