फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Renewal project failed in physical verification

Jaunpur News: रेनीवेल प्रोजेक्ट भौतिक सत्यापन में हुआ फेल

Tue, 16 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Renewal project failed in physical verification
गर्मी शुरू होते ही जल संकट से राहत पाने के लिए जल निगम की तरफ से विशेष प्रयास किया जा रहा है। उसी के तहत नईगंज क्षेत्र में रेनीवेल प्रोजेक्ट (नदी किनारे बनाई जाने वाली पानी की टंकी) बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसकी जांच कराई गई तो भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट फेल पाई गई है। इस प्रोजेक्ट से जहां जलस्तर ठीक रहता है वहीं नदी के पानी से सप्लाई भी की जाती है। फिलहाल इसके लिए जल्द ही दो-तीन स्थानों के भूमि की जांच और की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नलकूपों से पानी के दोहन से जलस्तर गिर रहा है। ऐसे में जल निगम की तरफ से पेयजल आपूर्ति के लिए रेनीवेल प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसके तहत नदी किनारे 15 मीटर व्यास व 30 मीटर गहरी टंकी बनाई जानी है। यह नदी क्षेत्र से हटकर बनाया जाएगा। परपोरेंटेड पाइप के जरिए नदी के पानी व बालू को छानकर पानी रेनीवेल में इकट्ठा होगा। इसमें बने टैंक पानी के इकट्ठा होने पर उसको पंप के जरिए आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति की जानी है। जल निगम के अनुसार, रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत नदी किनारे जलस्तर ठीक करने के लिए पानी की टंकी बनाई जाएगी। टंकी बनाकर उससे पानी की सप्लाई की जाती है। इसके तहत जल निगम की तरफ से नईगंज क्षेत्र में गोमती नदी किनारे रेनीवेल बनाने के लिए टेस्ट किया गया था। फिलहाल भौतिक सत्यापन फेल हो गया। अब दो-तीन स्थानों की मांग और की गई है।
विज्ञापन

...............................................................
वर्जन ...
नईगंज में गोमती क्षेत्र के किनारे रेनीवेल बनाने के लिए भौतिक सत्यापन किया गया था वह फेल हो गया। ऐसे में रेनीवेल के लिए दो-तीन स्थानों की और जांच की जाएगी। इसके निर्माण के बाद पानी के संकट को दूर किया जाएगा। - सचिन सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed