{"_id":"57a78a8e4f1c1b27592b8a51","slug":"removed-to-widen-the-road-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक चौराहे के पास अतिक्रमण हटाता जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए रविवार को शहर में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु हो गया। पालिटेक्निक चौराहे से रुहट्टा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
सुबह करीब नौ बजे से शाम तक चले इस अभियान में करीब दो सौ मीटर तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से दो जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। मशीन से लोगों के मकान और दूकान के बाहर बने चबूतरे और नाली के ऊपर हुए निर्माण को ढहा दिया गया।
जिन लोगों का मकान अतिक्रमण के दायरे में आ रहे है उन्हें खुद तोड़ने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया गया है। एक सप्ताह में अगर संबंधित लोग खुद से अतिक्रमण नहीं हटा लेंगे तो प्रशासन बुल्डोजर लगाकर ढहवा देगा।
विज्ञापन
लुंबिनी दुद्धी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शहर में कुत्तूपुर चौराहे से लेकर पालिटेक्निक चौराहे तक अतिक्रमण हटाने चेतावनी लोगों को पहले ही दे दी गई थी। रविवार को नगर पालिका के ईओ संजय शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पहले पालिटेक्निक चौराहे से पूर्वी पटरी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया। एक तरफ जेसीबी मशीन ने नाली से करीब पांच फीट अंदर तक का निर्माण हटाना शुरू किया तो आगे के दूकानदार व मकान मालिक खुद अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
अधिकतर लोगों ने दूकान के सामने लगे टीनशेड आदि खुद से हटाना शुरू कर दिया। पहले दिन दोनों पटरी पर करीब दो सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि रुहट्टा, ओलंदगंज, कशेरीबाजार, चहारसू, हरलालका रोड, कोतवाली, घग्घा चौराहा, नवाब यूसूफ रोड, शकरमंडी से होकर कुत्तूपुर चौराहे तक सड़क की दोनों पटरी से अतिक्रमण हटाटाया जाएगा। इसके लिए नापी की जा चुकी है।