फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Removed illegal bus and taxi stands

हटवाए गए अवैध बस व टैक्सी स्टैंड

Fri, 20 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Removed illegal bus and taxi stands
जेसीज चौरोहे स्थित आजमगढ़ पड़ाव पर इंतजार करते यात्री व नदारद वाहन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिम्मेदार जाग पड़े। धड़ाधड़ अवैध बस, टैक्सी व टेंपो स्टैंड को हटवाना शुरू कर दिया। जिसके चलते कई स्थानों से अवैध वाहन संचालकों ने अपने वाहन हटा लिए। शहर के इन अवैध स्टैंडों के संचालन से रोजाना लोग जाम से जूझ रहे थे। सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में 12 स्थानों पर धड़ल्ले से प्राइवेट वाहन स्टैंड संचालित हो रहे थे, जिसमें सिपाह, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, मड़ियाहूं पड़ाव, मल्हनी पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, जेसीज पड़ाव, केराकत पड़ाव, पालिटेक्निक चौराहा, भंडारी स्टेशन पड़ाव, सद्भावना चौराहा, पंचहटियां तिराहा शामिल है। इन वाहन स्टैंडों से शहर सहित विभिन्न स्थानों के लिए वाहनों का संचालन होता था। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन वाहन स्टैंड पर जाकर बैठते थे, लेकिन इन बसों के आबादी के बीच से होकर गुजरने से जाम लगता रहता था। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार लापरवाह बने थे। लेकिन सीएम के फरमान के बाद प्रशासन ने इन वाहन स्टैंडों को हटवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इन स्थानों पर अगर कोई भी वाहन खड़ा पाया गया तो वाहन जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ऐसे में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर वाहन नहीं दिखें लेकिन लोग गंतव्य को जाने के लिए वाहनों को इंतजार करते रहे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शहर क्षेत्र से अवैध वाहन स्टैंड हटाने, कोतवाली के आस-पास के फल दुकानों सहित अन्य ठेले खमोचे वालो को हटवाने, बड़े प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों को खउ़ा नहीं होने देने, पुरानी सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने, अवैध अतिक्रमण को हटाने, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि को लेकर मंत्रणा की जाएगी। अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय ने बताया कि शहर में 12 अवैैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे थे, जिनको हटवा दिया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि इन स्थानों पर कोई वाहन स्टैंड खड़ा पाया गया तो वाहन जब्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed