फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remove fear from mind, women will become self-reliant: Padmashree Phoolbasan

डर को मन से निकालें महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: पद्मश्री फूलबासन

Sun, 13 Feb 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Remove fear from mind, women will become self-reliant: Padmashree Phoolbasan
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवं अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आत्मनिर्भरता-एक सामाजिक चुनौती विषयक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की प्रख्यात समाज सेविका पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि मां अद्भुत हैं। उसने तो भगवान को भी जन्म दिया है। महिला का सबसे बड़ा दुश्मन डर है, जिस दिन उस डर को भगा देंगी उस दिन वह कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे पास गरीबी के अलावा कुछ नहीं था। पूरा परिवार भूखे पेट रहता था। इसलिए भगवान किसी को ़गरीबी न दें। 13 वर्ष की उम्र में शादी हुई। गांव की बकरी चराने का काम करती थी। दो बेटा और बेटी की मां बन गई। मेरे बच्चे भूख के कारण खड़े नहीं हो पा रहे थे। जीवन को खत्म करने की सोचा लेकिन फिर हिम्मत जुटाई। 11 महिलाओं से शुरू हुआ स्वयं सहायता समूह आज 2 लाख महिलाओं को जोड़ रखा है। यह सोसायटी अब कम्पनी है। मैं चाहती हूं महिलाओं को आगे बढ़ना है तो सब महिलाओं को साथ आना होगा। समूह बनाकर रोजगार पैदा करना होगा तभी महिलाएं आर्थिक सम्पन्न बनेंगी और समाज सम्पन्न होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ब्लॉगर एवं यात्रा लेखिका डा. कायनात काजी ने कहा कि आज महिलाओं के सशक्तिकरण को देख कर बहुत सुखद अनुभूति होती है। पद्मश्री फूलबासन यादव महिलाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत है। स्वागत अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने किया। आयोजन सचिव डा. दिग्विजय सिंह राठौर में अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र डा. जान्हवी ने राष्ट्रीय महिला दिवस प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए सरोजनी नायडू को नमन किया। कार्यक्रम में प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा , प्रो. देवराज, डा. अन्नू त्यागी, डा. गिरधर, डा. धीरेंद्र चौधरी , डा. मंगला यादव, डा. पूजा सक्सेना , डा. वनिता, डा. जया शुक्ला, डा. रेखा पाल, डा. सोनम झा, डा. अंजू रानी सिंह, डा. पूनम श्रीवास्तव, डा. मधुलिका, रोली,शुभी, मधुलिका, संजू श्रीवास्तव, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, शशिकांत यादव, विभव सिंह शामिल हुए।जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed