फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relief to people with disabilities

विकलांगों को मिली राहत

Wed, 18 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 18 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Relief to people with disabilities
विकलांग
प्रशासन की पहल, 12 शिविरों में बने 6438 प्रमाण पत्र।जिले के तकरीबन 15 हजार विकलांगों को राहत की उम्मीद जगी है। शोषण की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सर्वे कराकर शिविर के माध्यम से विकलंाग प्रमाणपत्र के साथ ही आधार कार्ड बनवाया है। जिनका वितरण भी साथ-साथ किया जा रहा है। अब तक 6438 लोगों के प्रमाणपत्र बन चुके हैं। प्रशासन की इस पहल पर अब विकलांगों को जहां प्रमाणप्रत्र बनवाने में दिक्कतें नहीं आएंगी वहीं उन्हे दलालों से भी निजात मिलेगी।  
विज्ञापन


जिले में 21 हजार विकलांगों को पेंशन मिल रही है। खास बात यह है कि विकालांगों का प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में सप्ताह में एक दिन बनता था। जहां हजारों की भीड़ होती थी। जिनका कोई जुगाड़ नहीं रहता था उन्हें लौटा दिया जाता था। यही नहीं प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पांच से 1000 रुपये दलाल लेते थे। इसे लेकर कई बार हंगामा और धरना प्रदर्शन भी हुआ। इसके बाद डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने रोजगार सेवक और सफाई कर्मियों को गांव गांव लगाकर विकलांगों का सर्वे कराया। सर्वे में तकरीबन 32 से 35 हजार विकलांग मिले। जिसमें मामूली विकलांगता वाले लोग भी शामिल थे। इसके बाद अभियान चलाकर 02 मई से 28 मई तक सभी विकास खंडों पर प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें 20 प्रतिशत से कम विकलांगता वालों का प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।   
विज्ञापन


12 ब्लाक मुख्यालयों पर कैंप लगाकर तकरीबन 6438 प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। जिसमें डोभी में 565, केराकत में 515, मुफ्तीगंज में 364, धर्मापुर 380, शाहगंज 1036, सुइथाकला 103, जलालपुर 138, सिरकोनी 745, बक्शा 765, बदलापुर में 702, महराजगंज में 615 और सिकरारा में 510 प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। सुजानगंज में 18 मई, मछलीशहर 19 मई, मुंगराबादशाहपुर 20, मड़ियाहूं 23, रामनगर 24, रामपुर 25, बरसठी 26, खुटहन 27 और करंजाकला में 28 मई को कैंप लगेगा।  जिलाधिकारी ने मंगलवार को महराजगंज ब्लाक में आयोजित विकलांग प्रमाण पत्र शिविर कैंप में शिरकत की। इस दौरान बीडीओ को विकलांगों को बैठने की व्यवस्था करने और उनके प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed