{"_id":"5ea31fff8ebc3e907149b0ec","slug":"relief-materials-brought-home-to-helpless-people-in-lockdown-jaunpur-news-vns521848486","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक़डाउन में लाचार लोगों के घर घर पहुंचाई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक़डाउन में लाचार लोगों के घर घर पहुंचाई राहत सामग्री
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन में लाचार , बेसहारा लोगों के घर राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला शुक्रवार को भी चलता रहा। सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों के घर घर राहत सामग्री पहुंचाई गई।
समाज सेवी अशोक सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से जूझ रहे प रिवारों को शहर में स्थित एकलव्य प्रेस कार्यालय पर राशन किट वितरित किया। डीडीएस ग्रुप की ओर से चलाए गए अभियान अपनी सुरक्षा अपने हांथ के तहत संस्था की आरती सिंह ने शहर के अहियापुर और आस पास के इलाकों के गरीब परिवारों में मास्क और खाद्यान्न वितरित किया गया। पूविवि के एनएसएस के समन्वयक डॉ राकेश यादव के की पहल पर स्वयं सेवकों ने ईट भट्ठों पर जाकर मजदूरों को मांस्क बाटा और उन्हें शारीरिक दूरी बनाकर काम करने की सलाह दी।
सिकरारा: क्षेत्र के पूराबघेल गांव में जसवंत सिंह ने दिहाड़ी मजदूरों को राशन सामग्री दान किया। लाइनबाजार क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी लालमणि सोनकर के कच्चे मकान में आग लगने से सबकुछ नष्ट हो जाने की सूचना पर पहुंचे सपा नेता रामबचन यादव ने राशन सामग्री दान किया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने शहर के नखास मोहल्ला, धरिकार बस्ती में जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरित किया। सिंगरामऊ: न्याय पंचायत केवटली कला के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तीस शिक्षकों नें बीडीओ नरेंद्र देव मिश्र के निर्देश पर गरीब असहायों की मदद के लिए करीब नौ क्विंटल खाद्यान एकत्र कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेज दिया।
विज्ञापन
मुफ्तीगंज: जय गुरुदेव संस्था की तरफ से राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने साथियों के साथ खंडहर डगरा , मुर्तजाबाद गांव की धरिकार बस्ती के 145 सदस्यों को लंच पैकेट वितरित किया। विकास खंड मुफ्तीगंज के पौनी गांव निवासी सुमित शुक्ल, अजय तिवारी सूर्य नाथ तिवारी एवं संदीप शुक्ल ने तहसीलदार केराकत अमित कुमार त्रिपाठी को आटा, चावल, सब्जी, तेल मशाला समेत एक कुंतल से अधिक राशन सामग्री सौंपा। अहमदपुर गांव के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह की पहल पर प्रधानमंत्री राहत कोष में 10 हजार की आ र्थिक सहायता भेजा है। मड़ियाहूं:। नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना फारुकी रोजा इफ्तार के लिए पूरे नगर पंचायत में आवश्यक सामग्री का वितरण किया।